मथुरा, जनवरी 28 -- मथुरा। हिन्दुस्तान संवाद सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ने से एक व्यक्ति को ओएचई का करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ओएचई लाइन को बंद करा रेलवे अधिकारियों ने शव को नीचे उतारा। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब चार बजे की यह घटना है। बताते हैं मथुरा कैंट पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। इस दौरान सेठबीएन पोद्दार की ओर बने रेलवे पुल से एक व्यक्ति अचानक स्टेशन पर पहुंच गया और देखते ही देखते मालगाड़ी पर चढ़ गया। इधर 33 केवी की लाइन की चपेट में आने से युवक को हाई वोल्टेज के करंट ने अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक को करं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.