मथुरा, फरवरी 7 -- ट्रैक पर रेल का टुकड़ा रखने की वजह से ड्रेल हुए मालगाड़ी के दो वैगनों की जांच जीआरपी के लिए गले की फांस बन गई है। जांच टीम का शक पटरियों के सहारे बैठने वाले नशेड़ियों पर घूम गई है। विदित हो कि 30 जनवरी की शाम को जंक्शन रेलवे स्टेशन की शटिंग लाइन पर शाम करीब 5:30 बजे किलोमीटर संख्या 1396/10 पर ईएमपीटीवाई बीसीएन मालगाड़ी के दो वैगन शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए थे। इस मामले को लेकर यार्ड मास्टर धर्मेन्द्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ ट्रैक पर रेल का टुकड़ा रख कर ट्रेन पलटने के प्रयास का मुकदमा जीआरपी थाने में दर्ज कराया था। मामला दर्ज हो जाने के बाद जीआरपी ने इस मामले की जांच शुरू कर ट्रैक पर रेल का टुकड़ा रखने वाले की तलाश शुरू की। घटना को आठ दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ रही है। सूत्रों की मानें तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.