सहरसा, जनवरी 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर मुंगेर रेलखंड पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा सफियासराय समपार फाटक पर होते होते टल गया। रतनपुर से मुंगेर जा रही एक मालगाड़ी के लिए बंद किए गए सफियासराय समपार फाटकों को एक तेज रफ्तार से दौड़ रही क्रेटा कार वाहन ने फाटकों को तोड़ते हुए जा फंसी। इससे जहां राहगीरों व चालकों के बीच अफरातफरी मच गयी, वहीं रेल प्रशासन के भी होश उड़ गए। इस घटना से वाहन के साथ साथ दोनों फाटक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं क्रॉसिंग करने वाली मालगाड़ी को रास्ते में ही रोकनी पड़ी। घटना शाम करीब 4-5 बजे की है। सूचना मिलते ही आरपीएफ जमालपुर यार्ड पोस्ट के इंस्पेक्टर राजीव नयन अपनी टीम के साथ पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन नंबर बीआर 01एफएम 1369 क्रेटा कार को जब्त कर लिया। हालांकि चालक संध्या का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.