बलिया, अप्रैल 1 -- बलिया, संवाददाता। मालगाड़ी की चपेट में आकर सोमवार को रेल इंजीनियर की मौत हो गयी। हादसे के बाद रेल महकमा में शोक की लहर दौड़ गयी। रेल पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रुप से बिहार के कटिहार जनपद के रहने वाले शंकर मंडल स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कैरेज एंड वैगन) के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि दोपहर को वह स्टेशन के उत्तर तरफ स्थित अपने सरकारी आवास से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित अपने कार्यालय आ रहे थे। प्लेटफार्म संख्या दो से एक की ओर आते समय छपरा की ओर से आ रही अप मालगाड़ी की चपेट में आ गये तथा मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के सामने से रेल ट्रैक पार करते समय डाउन साइड से आ रही कोलकाता एक्सप्रेस के हार्न को सुनकर वह तेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.