चंदौली, जनवरी 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के पूर्वी छोर पर मालगाड़ी के इंजन पर बुधवार की दोपहर 12 बजे 30 वर्षीय अज्ञात युवक चढ़ गया। इस दौरान युवक ओएच ई तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी, आरपीएफ और विभागीय कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति ठप कराकर युवक के शव को इंजन से उतारकर अगली कार्रवाई में जुटी है। पीडीडीयू जंक्शन से सटे डाउन यार्ड में खाली मालगाड़ी का रैक खड़ा था। बुधवार की दोपहर अचानक एक 30 वर्षीय विक्षिप्त अज्ञात युवक मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया। इस दौरान युवक इंजन के उपर से गुजर रहे ओएचई तार के संपर्क में आ गया इससे तेज धमाका के साथ करेंट लग गया। इसकी जानकारी होने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए। वहीं बिजली आपूर्ति ठप कराकर युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.