बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- राजगीर, निज संवाददाता। नटेशर-राजगीर रेलखंड पर गुमटी नंबर तीन के पास बुधवार की रात मालगाड़ी की चपेम में आकर अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान दांगी टोला निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश महतो के रूप में की गयी है। परिजनों की माने तो वे रबि कुमार नाम के युवक के साथ किसी काम से नेकपुर गांव गये थे। रात में राजगीर लौटने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन नहीं मिली तो पटरी पर से होकर पैदल ही राजगीर आने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गये। रबि ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। सूचना पाकर रेल थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, शव का पोस्टमार्टम राजगीर थाना ने कराया है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.