शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- गुलचंपा रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आकर 32 वर्षीय अनुज गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मीरानपुर कटरा क्षेत्र के बरखेड़ा हवेली गांव के निवासी थे और पैदल तिलहर आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को निजी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि अनुज दिल्ली मेट्रो में कैजुअल कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और छुट्टी पर घर आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...