सहारनपुर, फरवरी 18 -- नगर के गिल कॉलोनी क्षेत्र के दर्जनों निवासी मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और केंद्रीय रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रेल मालवाहक गलियारे पर तेज गति से गुजरने वाली मालगाड़ियां उनके घरों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। ज्ञापन में बताया गया कि गिल कॉलोनी नगर के बीचो-बीच बसी हुई पुरानी आबादी है, जहां कई परिवार वर्ष 1960 से निवास कर रहे हैं। कॉलोनी के समीप से गुजर रहे रेल मालवाहक गलियारे पर भारी मालगाड़ियों का आवागमन लगातार बढ़ा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब मालगाड़ियां तेज रफ्तार से गुजरती हैं तो घरों की दीवारें हिलने लगती हैं, कई मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं और छतें भी कांपने लगती हैं। इससे लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। लोगों ने यह भी कहा कि डर के कारण ...