श्रावस्ती, अप्रैल 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मारपीट करने व जान माल धमकी के मामले में दो आरोपियों को दोषी पाया गया। न्यायालय ने दोनों को तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया। कोतवाली क्षेत्र भिनगा के लखाही निवासी भइलू पुत्र ननके व उसकी पत्नी ने वर्ष 2014 में गांव के ही एक महिला को मारा पीटा था। साथ ही गाली गलौज करते हुए जान माल की धमकी दी थी। पीड़ित महिला की ओर से कोतवाली भिनगा में दोनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। 11 वर्ष से न्यायालय में मामला विचाराधीन था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को दोषी पाते हुए न्यायालय ने सजा सुनाई। न्यायालय की ओर से दोनों को तीन-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.