मुंगेर, फरवरी 23 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड अंतर्गत जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को वर्ष 2025 जुलाई से दिसंबर 2025 तक का मार्जिन मनी नहीं मिला है। मार्जिन मनी नहीं मिलने से पीडीएस डीलर आर्थिक तंगी में हैं। डीलर संघ के अध्यक्ष बंटी सिंह, कृष्णदेव सिंह, रामजी यादव, गौरी शंकर यादव, बृजभूषण सिंह, विवेक कुमार ,नरेश प्रसाद साह ,मनोहर प्रसाद साह ,संजय प्रसाद साह ,रंजन बिंद ,ओम प्रकाश झा, शिव शंकर सिंह यादव ,साधु शरण सिंह ,रामविलास सिंह ,अब्दुल कलाम, संजीत कुमार सिंह लक्ष्मण यादव आदि डीलरों ने बताया कि, जुलाई एवं अगस्त 25 का मार्जिन मनी अन्य जगहों पर भुगतान किया गया। लेकिन असरगंज प्रखंड को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में आपूर्ति पदाधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि असरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डिलर्स के वर्ष 2025 के जुलाई से ...