आगरा, फरवरी 12 -- जो लोग राशन लेते हैं और उन्होंने अभी तक ई-पॉज मशीन पर अपना अंगूठा नहीं लगाया है तो वह सावधान हो जाएं। यदि मार्च माह के अंत तक आपने मशीन पर अपना अंगूठा नहीं लगाया है तो आपको सरकार की ओर से राशन मिलना बंद हो सकता है। प्रदेश सरकार के आदेश पर आगरा जनपद में सभी राशनकार्ड में दर्ज यूनिट के सत्यापन का काम चल रहा है। इसके पीछे सरकार का मकसद फर्जी यूनिट पर बंट रहे राशन को बंद करना है। बीते वर्ष शुरू हुए अभियान में अबतक करीब 75 प्रतिशत यूनिटधारकों ने अपने अंगूठे अपनी-अपनी राशन की दुकान पर जाकर ई-पॉज मशीन में लगा दिए हैं। बाकी बचे 25 प्रतिशत यूनिटधारक अभी तक अंगूठा लगाने नहीं पहुंचे हैं। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जनपद में आठ लाख से अधिक राशनकार्ड में 31 लाख से अधिक यूनिटधारक दर्ज हैं। पूर्व में कुछ का...