बोकारो, मार्च 26 -- जिले के जलाशय में गर्मी का असर दिखने लगा है। चास के कई तालाबों में पानी नहीं के बराबर है। सही तरीके से देखरेख नहीं होने से गर्मी बढ़ते ही तालाब सूखने लगे हैं। जबकि अधिकांश जलाशयो में सीमित मात्रा में पानी दिख रहा है। जलश्रोत सूखने से आस-पास के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर नीचे जाने से मार्च के अंतिम सप्ताह में ही चापानलो में पानी नहीं निकल रहे हैं। जबकि अप्रैल व मई, जून की गर्मी अभी बाकी है। मई व जून में जलस्तर 400 फूट से नीचे तक जाने का अनुमान है। जिसे लेकर चास व आस-पास रहने वाले लोग अभी से ही परेशान हैं। इस्पात नगर के तलाब में गायब है पानी चास नगर निगम क्षेत्र स्थित इस्पातनगर, यदुवंश नगर व आदर्श कॉलोनी के तलाबों पानी नहीं के बराबर है। पानी नहीं रहने के कारण तालाब में लोगो की ओर कचरा फेका जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.