महाराजगंज, मार्च 19 -- बागापार, हिन्दुस्तान संवाद। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार में सोमवार की रात मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची बागापार चौकी पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अतरौलिया निवासी आशीष राजभर (25) एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनापुर पादरी बाजार निवासी प्रदीप राजभर सोमवार को सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगदवा राजा गांव में अपने ननिहाल में आए थे। रात में दोनों युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे। बागापार- झनझनपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। आशीष राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप घायल हो गया। मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.