संतकबीरनगर, मार्च 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के चकदही के पास शुक्रवार की भोर में एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गंगा गांव निवासी सूरज कुमार (21) वर्ष, इसी गांव के रहने सौरभ सिंह (22) वर्ष व कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया बाजार के रहने वाले संदीप उर्फ विशाल (20) भोर में लगभग चार बजे मोटरसाइकिल से खलीलाबाद की तरफ से जा रहे थे। धनघटा रोड पर चकदही के गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में सूरज कुमार व संदीप उर्फ विशाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.