उत्तरकाशी, जून 25 -- दो दिन बाद यमुनोत्री की यात्रा फिर से चालू हो गई। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन हादसे के चलते आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। बुधवार को मार्ग खुलते ही यमुनोत्री धाम के दर्शन को करीब चार हजार से अधिक यात्री पहुंचे। जो कि आम दिनों के मुकाबले लगभग दोगुनी संख्या रही। बुधवार सुबह को जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच जिला प्रशासन ने यमुनोत्री पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए खोलने का निर्णय लिया। जिसके बाद जगह-जगह रोके गए यात्री जानकीचट्टी में एकत्रित हुए। जानकीचट्टी में सुबह से ही लंबी कतार के बीच धीरे-धीरे करके यात्रियों को यमुनोत्री पैदल मार्ग से धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया। घंटों इंतजार के बाद करीब चार हजार से अधिक यात्री दर्शन के लिए जा पाए। थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि जानकीचट्टी से सुबह सात से आठ बजे के बीच यात्र...