जौनपुर, फरवरी 13 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सपा विधायक डा. रागिनी सोनकर ने विधानसभा क्षेत्र के मोकलपुर से पवारेपुर तक क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को बुधवार को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही के चलते मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसपर राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त मार्ग को बनवाने की मांग की है। विधानसभा क्षेत्र के मोकलपुर से पवारेपुर तक दो किमी तक मार्ग पूरी तरह से खराब है। रास्ते में बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं जिससे आए दिन हो रही दुर्घटना में राहगीर घायल हो रहे हैं। स्कूली छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी समस्या हो रही है। समस्या को लेकर कई बार सरकार और प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.