नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Margashirsha month 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 6 नवंबर 2025, गुरुवार से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो गई है। मार्गशीर्ष माह को अगहन महीने के नाम से भी जानते हैं। यह हिंदू पंचांग का नौवां महीना होता है। हिंदू धर्म ग्रंथों में मार्गशीर्ष या अगहन महीने का खास महत्व वर्णित है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। मान्यता है कि इस माह में किए गए स्नान-दान व दीप दान से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति सभी सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है। मार्गशीर्ष माह का महत्व: श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने कहते हैं कि वह माह में मार्गशीर्ष हैं। इस माह में ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। कहा जाता है कि अगर मार्गशीर्ष या अगहन माह में लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा की जाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.