रांची, दिसम्बर 3 -- रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय अघोरेश्वर महाविभूति कलश एवं चरण पादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु दत्तात्रेय जयंती गुरुवार से मनाई जाएगी। पहले दिन, सुबह 6 से 7 बजे तक श्रमदान और सफाई की जाएगी। इसके बाद, सुबह 8:30 बजे से 9 बजे तक पूजन और आरती होगी, सुबह 9 बजे से अष्टयाम संकीर्तन शुरू होगा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगेगा। वहीं, शुक्रवार को सुबह 9 बजे संकीर्तन का समापन होगा। इसके उपरांत पूजन व आरती एवं सदग्रंथ सफल योनि पाठ के बाद एक लघु विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। दिन के 12 बजे सामूहिक प्रसाद वितरण होगा, जबकि रात्रि काल में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.