हजारीबाग, सितम्बर 26 -- हजारीबाग। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी प्रतियोगिता में कॉलेज का नाम रोशन किया। 22 और 23 सितम्बर को जे जे कॉलेज, झुमरीतिलैया के तत्वावधान में आयोजित इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा के दम पर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। लड़कों के कंपाउंड राउंड में कॉलेज के छात्र राजीव कुमार ने अपने सटीक निशानों से प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लड़कों के इंडियन राउंड में छात्र आर्यन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के कंपाउंड राउंड में कॉलेज की छात्रा रानी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए क...