हजारीबाग, सितम्बर 3 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग के एनसीसी कैडेट विक्रम करमाली ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। 22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग की कंपनी संख्या-2 के कैडेट विक्रम करमाली का चयन थल सैनिक शिविर 2025 के लिए हुआ है। यह चयन फायरिंग इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। विक्रम करमाली को बी एंड जे का खिताब भी प्रदान किया गया है। उनकी इस सफलता पर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ संध्या प्रेम ने शुभकामनाएं दी। कॉलेज के एनसीसी सीटीओ प्रो संतोष रविदास ने कहा कि विक्रम करमाली की इस उपलब्धि से कॉलेज का नाम रौशन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.