नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Alok Industries Share: शेयर बाजार में तबाही के बीच अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर आज क्रैश हो गए। कंपनी के शेयर आज करीबन 10% तक टूट गए और 13.90 रुपये के इंट्रा डे लो पर आ गए थे। यह इसका 52 वीक का नया लो प्राइस भी रहा। बता दें कि कंपनी के शेयर इस साल अब तक 30% से अधिक टूट गए हैं और पिछले छह महीने में यह शेयर 40% तक लुढ़क गया है।लगातार गिर रहा भाव 2020 से यह स्टॉक गिरावट की ओर है। अब तक के उच्चतम स्तर 29.97 रुपये से लगभग 54 प्रतिशत गिर चुका है। बता दें कि कंपनी को 2019 में कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के माध्यम से रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा अधिग्रहित किया गया था। ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार, प्रमोटर रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास कंपनी में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी (1,986...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.