सिमडेगा, फरवरी 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में शहर में हो रहे अतिक्रमण के लिए स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। सत्र के माध्यम से विधायक ने कहा है कि सिमडेगा शहरी में हमेशा समय समय पर चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान से छोटे-मोटे दुकानदार हमेशा परेशान रहते हैं। प्रशासन को भी इसको लेकर परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार तो इससे गरीब जनता की रोजी रोटी भी छीन जाती है। जबकि दुकान की व्यवस्था नहीं रहने के कारण कई बार लोग पलायन करने को विवश हो जाते हैं। शहर में सड़क किनारे दुकान, ठेला खोमचा लगाकर जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों के लिए बार बार अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थायी समाधान नहीं है। विधायक ने कहा कि हाल के दिनों में शहरी आबादी तेजी से बढ़ी है। जबकि उसके अनुरूप शहर में दुकान नहीं बन पाया है। विधायक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.