गया, फरवरी 15 -- महादेव की उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय रहा। रविवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। अहले सुबह से शिवालयों में भगवान शिव की अराधना और पूजन को लेकर श्रद्धालु जुटने लगे। खासकर युवतियां और महिलाओं की संख्या अधिक रही। भगवान शंकर को बेलपत्र, पुष्प,धतूरा, बेल और दूध का अर्घ्य दान कर भक्तों ने गहरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। मंगलागौरी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में तो जबर्दस्त भीड़ रही। मंदिर की सीढ़ियों से लेकर दायीं ओर माड़नपुर रोड (अंदर) तक भक्तों की भीड़ बनी रही। 90 फीसदी भीड़ महिलाओं की रही। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। शाम में ज्यादा भीड़ बढ़ गई। रामशिला, पितामहेश्वर में भीड़ अधिक रही। विष्णुपद मंदिर, पिता महेश्वर, गौरी शंकर, गोदावरी, ब्रह्मपिता परमेश्वर, महादेव घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.