बेगुसराय, जनवरी 1 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। एसटीएफ व पुलिस बल के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पत्नी ममता देवी और उसके एक अन्य सहयोगी रंजीत मालाकार को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के बाद कई हथियार व नक्सल लेवी का पर्चा बरामद किया गया है। घटना के बाद गुरुवार को मारे गए नक्सली दयानंद मालाकार का शव परिजनों को सौंप दिया गया। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कथित नक्सली का शव नोनपुर लाया गया। दिवंगत दयानंद मालाकार के शव को लेकर ग्रामीणों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। शव को ले जा रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए बताया कि कथित नक्सली की ओर से किसी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई है। इधर, एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि नक्सली दयानंद मालाकार के मारे जाने के बाद की गई छापेमारी में एक इंसास राइफल, एक देसी कार्बाइन, दो मैगजीन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.