नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- इस दिवाली के मौके पर नई मिडसाइज SUV खरीदने वालों के लिए बढ़िया मौका है। दरअसल, कई कंपनियां अपनी गाड़ियों पर ग्राहकों को शानदार डिस्काउंट के साथ कई ऑफर्स भी दे रही हैं। इसमें हुंडई, किआ, महिंद्रा और टाटा जैसे दिग्गज ब्रांड्स शामिल हैं। इन कंपनियों की SUVs पर इस महीने 2.5 लाख रुपए तक बचाने का मौका है। कंपनियों के डीलर्स आपके शहर के हिसाब से इस डिस्काउंट को कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं। 1. महिंद्रा XUV400 पर 2.5 लाख रुपए तक की बचतXUV300 के नए प्लेटफॉर्म पर आधारित महिंद्रा XUV400 एक मिड साइज की इलेक्ट्रिक SUV है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए है। दिवाली 2025 मौके पर महिंद्रा खरीदारों को 2.5 लाख रुपए तक की छूट दे रही है! XUV400 EC Pro और EL Pro वैरिएंट में उपलब्ध है। वैरिएंट ...