नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- मारुति सुजुकी इंडिया की नई नवेली विक्टोरिस एरिना डीलरिशप पर बिकने वाला टॉप मॉडल है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए तय की है। अब इस SUV के रिव्यू और माइलेज की डिटेल सामने आने लगी है। इसके रियल माइलेज से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो Gaadiwaadi.com ने शेयर किया है। इसने विक्टोरिस के FWD AT वैरिएंट का माइलेज टेस्ट किया। ये इस SUV का टॉप एंड वैरिएंट भी है। ऐसे में आप भी इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार इसके माइलेज की डिटेल जरूर जान लेना चाहिए। विक्टोरिस का रियल माइलेज टेस्ट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर किया गया। इसके ODO मीटर कार की पहले की रनिंग 76Km थी। ऐसे में इस कार का टैंक को फुल कराने के बाद टेस्ट शुरू किया गया। विक्टोरिस ने शुरुआती 50Km के दौरान करीब 18.9Kmpl का माइलेज निकाला। ...