रांची, जून 8 -- रांची। श्री मारुति नीलकंठ शक्ति मंदिर इरगू टोली परिसर में आदर्श विवाह का आयोजन किया गया। कन्या पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। समाज के लोगों ने आपसी भागीदारी से कुमारी मोनिका और अजय कुमार मौर्य का विवाह कराया। मुख्य भूमिका झारखंड समाचार पत्र विक्रेता संघ के राकेश कुमार साहू और उनकी पत्नी ने निभायी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के संदीप हेमरोम, अनिल कुमार साहू, रमेश विश्वकर्मा, जसवंत वर्णवाल, विनोद गुप्ता, अरुण सिंह एवं अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...