छपरा, फरवरी 23 -- परसा,एक संवाददाता। शोभे परसा-परसा मथुरा स्थित मारुति नंदन हनुमान मंदिर में प्रतिमा स्थापना के सातवें वार्षिकोत्सव पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से भक्तिमय माहौल में हाथी-घोड़े,ऊंट व भगवान विष्णु,मां लक्ष्मी,भोले शंकर-पार्वती,भारत-माता,हनुमान, सहित कई देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी को आर्टिस्ट रामनाथ ठाकुर ने सजाया। आकर्षक झांकी तथा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर थाना रोड होते हुए मुख्य बाजार चौक से खजौली चौक,पोझी-खजौली के रास्ते शोभे परसा शिव मंदिर पहुंची जहां पोखरे के पवित्र जल से आचार्य राहुल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी कराई। तत्पश्चात जय श्री राम-जय हनुमान के जयघोष के साथ श्रद्धालु महिला-पुरुष मंदिर परिसर स्थित पूजा मंडप पहुंचे एवं पूजा अर्चना शुरू हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.