नई दिल्ली, फरवरी 21 -- देश की सेना के जवानों को CSD कैंटीन पर सभी तरह के प्रोडक्ट दिए जाते हैं। इनमें फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर भी शामिल हैं। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। जिसके चलते यहां से कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट बच जाता है। Cars24 के मुताबिक, मारुति न्यू डिजायर की शुरुआती कीमत सिर्फ 5.80 लाख रुपए है। जबकि सिविल शोरूम पर इसकी कीमत 6.84 लाख रुपए हो चुकी है। यानी दोनों की कीमतों में मिनिमम 1.04 लाख रुपए और मैक्सिमम 1.89 लाख रुपए का अंतर है। CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के...