नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- सुजुकी मोटर्स आने वाले सालों में ऑप्शनल फ्यूल वाले कई मॉडल लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसकी तगड़ी तैयार भी कर चुकी है। अब वो 29 अक्टूबर से शुरू होने वाले 2025 जापान मोबिलिटी शो में अपने कई नेक्स्ट जनरेशन प्रोडक्ट पेश करने वाली है। इस लिस्ट में उसकी फ्लेक्स-फ्यूल वाला फ्रोंक्स SUV भी शामिल है। कंपनी ने इसे फ्रोंक्स E85 FFV नाम किया है। यानी ये 85% इथेनॉल वाले पेट्रोल को सपोर्ट करेगी। यानी पेट्रोल की तुलना में इसे चलाने के खर्च काम कम होगा, क्योंकि इसमें सिर्फ 15% ही पेट्रोल इस्तेमाल होगा। चलिए कंपनी की इस फ्रोंक्स E85 FFV के बारे में जानते हैं। फ्रोंक्स फ्लेक्स-फ्यूल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का एक रिवाइज्ड वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसा कि वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल कॉन्सेप्ट में देखा गया है। इंजन के स्पेसिफिकेशन अभ...