नई दिल्ली, फरवरी 23 -- El Mencho Killed: मेक्सिको के हाथ बहुत कामयाबी लगी है। यहां की सेना ने देश के सबसे बड़े ड्रग लॉर्ड को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक मेक्सिकन सेना ने रविवार को एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के लीडर, नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंट्स, 'एल मैन्चो' को मार गिराया। इसके साथ ही मेक्सिको का सबसे ताकतवर कार्टेल खत्म हो गया है। जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल, जिसे CJNG के नाम से जाना जाता है, मेक्सिको के सबसे ताकतवर और सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन में से एक था। इसे 2009 में बनाया गया था। एल मैन्चो की मौत के बाद अब मेक्सिको में कोहराम मचा हुआ है। इससे पहले मेक्सिको के डिफेंस डिपार्टमेंट ने एक बयान में बताया कि एल मैन्चो रविवार को यहां जलिस्को के तपालपा में उसे पकड़ने के एक ऑपरेशन में घायल हो...