चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर में मंगलवार को मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर गणगौर विसर्जन किया।इसे लेकर चक्रधरपुर के थाना नदी मुक्तिनाथ महादेव घाट पर गणगौर विसर्जन के लिए मारवाड़ी समाज की महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। इस अवसर पर महिलाएं व युवतियां पारंपरिक गीत गाते हुये नदी पहुंची। जहां विधिवत तरीके से पहले गणगौर की पूजा अर्चना की। इसके बाद नदी में गणगौर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर मौजूद महिलाओं व युवतियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया। इस मौके पर मौजूद मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बताया कि पति की दिर्घायु की कामना के लिए जहां सुहागिन महिलाएं इस पूजन को करती है, वहीं कुवांर युवतियां अच्छा वर पाने के लिए पूजा करती है। होली के दूसरे दिन से यह पूजा प्रारंभ हो जाती है। शीतला अष्टमी के दिन गणगौर यानी भगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.