धनबाद, सितम्बर 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण भोजगढ़िया , सचिव महेश जालूका ,अनूप लिल्हा, अनिल खरकिया , नरेश अग्रवाल ,अमित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। बच्चों ने गणेश वंदना किया। इसके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर छात्र-छात्राओं ने पुष्पाजंली अर्पित की। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत मन मोह लिया। सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार रवानी ने अपना आभार प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.