धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड व धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन का फाल्गुन महोत्सव बुधवार को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर में होगा। जानकारी देते हुए सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में धनबाद जिले में निवास करने वाले सभी समाज बंधुओ और समाज की संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क है। मारवाड़ी सम्मेलन के प्रमंडलीय मंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि राधे-कृष्ण संग फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे का संदेश देगें। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रोहित राज म्यूजिकल ग्रुप राजस्थान से आकर अपनी ढप चंग की धाप की प्रस्तुति करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.