गोपालगंज, जुलाई 26 -- गोपालगंज। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के बिहार प्रांतीय दौरे के अंतर्गत शनिवार को गोपालगंज में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया, बिहार प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोड़ समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। मंच के गोपालगंज अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव शानू शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक केडिया सहित सभी सदस्यगणों ने अतिथियों का स्वागत शॉल व बुके भेंट कर किया। बैठक में युवा नेतृत्व, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, सेवा कार्य और संगठन के विस्तार जैसे विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ। राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने युवा शक्ति को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...