कोडरमा, जनवरी 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सात दिवसीय कार्यक्रमों का समापन गुरुवार केा हुआ। सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन अभिषेक अग्रवाल की पुण्य स्मृति में श्री अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजित वर्णवाल ने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का पुनीत कार्य है। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने भावुक शब्दों में कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग और संवेदना पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अभिषेक अग्रवाल का जीवन सेवा, संगठन और समर्पण का प्रतीक रहा है, और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.