रांची, मई 21 -- रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा ने दो स्थानों पर ठंडे पानी की मशीन की व्यवस्था की। पहला प्याऊ एलईबीबी हाई स्कूल परिसर में लगाया गया। उद्घाटन उषा अग्रवाल ने किया। दूसरा प्याऊ हिंदपीढ़ी फर्स्ट स्ट्रीट स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय में लगाया गया। उद्घाटन सुनीता सरावगी एवं सुनील सरावगी ने किया। शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सुनीता सरावगी, रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, अंशु नेवटिया, नैना मोर, अलका सरावगी, उर्मिला पाड़िया, बिना मोदी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...