कोडरमा, सितम्बर 9 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति झुमरी तिलैया शाखा के तत्वावधान में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह अग्रसेन भवन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और गुरु मंत्र से हुआ, जिसका संचालन समिति की उप कोषाध्यक्ष सुधा पचीसिया ने किया। विक्टर क्लासेस की छात्राओं अर्पण कुमारी व दिव्या कुमारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की संचालिका संगीता शर्मा उपस्थित थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों को सही दिशा में ज्ञान देना समय की आवश्यकता है। समिति की अध्यक्ष उषा शर्मा व उपाध्यक्ष उमा बजाज ने बच्चों को कुरीतियों से दूर रखने और सही शिक्षा देने पर बल दिया। वहीं सचिव पायल पंकज जोशी व उप सचिव कविता पिलानिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.