कोडरमा, फरवरी 24 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी महिला समाज की झुमरी तिलैया शाखा की ओर से मंगलवार को शहर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उषा शर्मा (अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला समिति), पायल पंकज जोशी (सचिव), आशिता शर्मा (कोषाध्यक्ष), पूनम सहल (उप कोषाध्यक्ष, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज), सारिका गुप्ता (संचालिका, साँवरे की सखियां), लता वर्मा (संचालिका, सांवरे की सखियां) व संगीता शर्मा (कार्यकारिणी सदस्या) के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस होली मिलन समारोह में तिलैया से लेकर कोडरमा तक विभिन्न समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक होली गीतों पर महिलाओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मौके पर कृतिका मोदी, रे...