भागलपुर, मार्च 18 -- मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल महिला समिति द्वारा सोमवार को स्थानीय मंडल धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण से हुई। इस दौरान समाज की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और होली के गीतों पर नृत्य कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। आयोजन में प्रीति शर्मा, ममता मिश्रा, ज्योति जोशी, संतोष पारीक, विनीता शर्मा, अंजना शर्मा, गीता शर्मा, अनुराधा खेतान, आशा शर्मा, नीलम शर्मा, दीपा शर्मा, बबली शर्मा, नेहा शर्मा, सोनिका शर्मा, पल्लवी शर्मा, नूतन शर्मा, नीतू शर्मा, रिमझिम शर्मा समेत कई महिलाओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...