भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, कार्यायल संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों को हॉस्टल की कमी और सांस्कृतिक सहित अन्य आयोजनों के लिए ऑडिटोरियम की कमी पूरी हो सकती है। दरअसल, एक दिवसीय सेमिनार में मारवाड़ी कॉलेज पहुंचे बिहार के उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एनके अग्रवाल से प्राचार्य ने उक्त दोनों जरूरतों के बारे में बताया। साथ ही उसके लिए विभाग स्तर से हुए पूरा करने का आग्रह किया। इस पर डॉ. अग्रवाल ने प्राचार्य से कहा कि वे प्रस्ताव बनाकर दें। वे मामले को लेकर प्रक्रिया कर उसे पूरा करने की दिशा में सकारात्मक पहल करेंगे। डॉ. अग्रवाल ने सेमिनार के पश्चात मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने उन्हें कॉलेज में अधूरे पड़े लाइब्रेरी भवन सहित अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वे इस संब...