रांची, मार्च 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व रंगमंच दिवस की पूर्व संध्या पर मारवाड़ी कॉलेज में दो दिवसीय रांची विश्वविद्यालय नाट्य महोत्सव- 2025 बुधवार को शुरू हुआ। कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित इस नाट्य महोत्सव में पांच नाटकों का मंचन होना है। पहले दिन विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से भारतेंदु हरिश्चंद्र लिखित कालजयी नाटक- अंधेर नगरी का मंचन किया गया। निर्देशन सुजीत शर्मा का था। कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से पात्रों में जान डाल दी। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे। कुलपति ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी कॉलेज में असीम संभावनाएं हैं। वहीं...