रांची, नवम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेएन कॉलेज, धुर्वा में आयोजित दो दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अंतर-कॉलेज महिला खो-खो टूर्नामेंट-2025 का समापन बुधवार को हुआ। इससमें रांची विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सात कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्देश्य अंतर-विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना था। फाइनल मुकाबला मारवाड़ी कॉलेज और संत जेवियर्स कॉलेज के बीच खेला गया, इसमें मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि संत जेवियर्स कॉलेज उपविजेता रहा। तीसरा स्थान निर्मला कॉलेज को मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के छात्र संकायाध्यक्ष डॉ सुदेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि जेएन कॉलेज ने उत्कृष्ट आयोजन किया है, जो अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.