रांची, जनवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच के कार्यकर्ता विशाल कुमार यादव ने मारवाड़ी कॉलेज में कार्यरत पुनीत कुमार के संबंध में सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी थी। इसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया था कि पुनीत कुमार किस पद पर कार्यरत हैं, उनकी नियुक्ति किस स्तर पर हुई, उनकी नियुक्ति से संबंधित विज्ञप्ति, साक्षात्कार प्रक्रिया की संचिका की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, यह भी पूछा गया था कि उनकी नियुक्ति किस प्राचार्य के कार्यकाल में हुई। इसके अतिरिक्त यह जानकारी भी मांगी गई थी कि क्या उक्त नियुक्ति विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश के आधार पर की गई थी। यदि हां, तो उस आदेश की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराई जाए। इस पर मारवाड़ी कॉलेज के जन सूचना पदाधिकारी और प्रथम अपीलीय पदाधिकारी ने मांगी सभी सूचनाओं को- व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.