रांची, फरवरी 17 -- रांची। मारवाड़ी कॉलेज के चार छात्रों का चयन आईटी कंपनी टीसीएस इग्नाइट के हायरिंग प्रोग्राम के तहत ग्रेजुएट ट्रेनी पद पर हुआ है। इनकी भूमिका सॉफ्टवेयर डेवलपर की होगी। चयनित छात्रों में लवकुश गुप्ता, अभिषेक, सौरभ पांडेय, बृजेंद्र प्रणव हैं। प्रशिक्षण में 3 लाख रुपये वार्षिक मिलेगा। सफल प्रदर्शन पर एक वर्ष बाद 6 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो शुभंकर ऐच, कंप्यूटर साइंस विभाग के समन्वयक डॉ संतोष रजवार, एमसीए के समन्वयक डॉ घनश्याम प्रसाद और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक अनुभव चक्रवर्ती की देखरेख में ड्राइव चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.