रांची, अक्टूबर 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के छात्र शुभम कुमार ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और तकनीकी समझ के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें गूगल की ओर से गूगल स्टूडेंट एंबेसडर प्रोग्राम के लिए चुना गया है। यह चयन देश के उन चुनिंदा छात्रों में से किया जाता है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नई तकनीकी विधाओं में विशेष रुचि रखते हैं और अपने कॉलेज में नवाचार को बढ़ावा देने की क्षमता रखते हैं। गूगल की टीम ने ईमेल के माध्यम से शुभम को इस चयन की जानकारी दी और बताया कि उन्हें एक कठिन चयन प्रक्रिया के बाद चुना गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित छात्र अपने कॉलेज में तकनीक से संबंधित कार्यशालाएं, संगोष्ठी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं, ताकि अन्य छात्र भी नई तकनीकों को समझ सकें और उनसे जुड़ सकें। कंप्यूटर साइंस विभाग के समन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.