रांची, जुलाई 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज की 5वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी मंगलवार को कॉलेज के पुरुष प्रभाग में सुबह 11.30 बजे से आयोजित है। इसमें स्नातक सत्र 2016-19, सत्र 2017-20, सत्र 2018-21 और स्नातकोत्तर सत्र 2017-19, सत्र 2018-20 और सत्र 2019-21 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह में कुल 128 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे और लगभग 11,000 डिग्रियां बांटी जाएंगी। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हैं। दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पजामा या सफेद धोती-कुर्ता है। छात्राओं के लिए ड्रेस कोड- सफेद सलवार-कुर्ता और लाल दुपट्टा या लाल पाढ़ की सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज है। समारोह में रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमा...