आदित्यपुर, सितम्बर 9 -- गम्हरिया। अरका जैन यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष के सिख छात्र नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मारपीट व उसकी पगड़ी खींचने की कोशिश मामले में सोमवार को आरोपियों को सीजेएम लूसी सोसेन तिग्गा की कोर्ट से जमानत मिल गई। इसमें प्रीतम यादव, अमन कुमार शर्मा, प्रभात कुमार व लक्की शामिल हैं। इन आरोपियों की पैरवी अधिवक्ता ओमप्रकाश ने की। बता दें कि अरका जैन यूनिवर्सिटी के छात्र नवजोत सिंह सिद्धू ने रैंगिंग के दौरान मारपीट व पगडी खींचने का आरोप लगा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.