दुमका, दिसम्बर 24 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला और छेड़खानी के तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनवे गांव निवासी शिव कुमारी पति मंटू मंडल ने मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि वह हंसडीहा हटिया रोड स्थित दाग संख्या 321 की जमीन पर मजदूरों से काम करवा रही थी, इसी दौरान उनपर जान मारने की नीयत से ललन यादव, चतुर्भुज मांझी एवं विभीषण यादव ने हमला किया। इसी क्रम में उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए सोने की चेन छीन ली गई। ज्ञात हो कि दाग संख्या 321 जमीन पर हंसडीहा से ग्रामीणों के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर की नींव रखी गई है। जिसे लेकर एक अलग ही विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ महिला ने मामला ...