रामपुर, जनवरी 20 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदेश कॉलोनी निवासी चित्रा सैनी ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि साल 2005 में उसकी अंर्तजातीय शादी अजय चौपड़ा पुत्र मोती लाल चौपड़ा के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के आठ से दस दिन बाद से ही उसका पति गलत व्यवहार करता था। विवाहिता सब सहती रही। आरोप लगाया कि विवाहिता गर्भवती हो गई। उसने इसकी सूचना अपने पति को दी। जिस पर उसने बच्चा न करने की बात कहीं।जिस पर विवाहिता ने यह बात अपने ससुराल में बताई,जिस पर सभी ने पांच लाख रूपए की मांग कर दी। इसी बात को लेकर 16 जनवरी को विवाद हो गया। विवाहिता के साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट में विवाहिता का गर्भपात हो गया। विवाहिता ने पूरी जानकारी अपने मायके वालों को दी। सूचना पर उसके भाई मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने तलवार निकालकर उनके साथ मारपीट की। बाद...